फतेहपुर जिले के हथगाम में दवाओं का काम सीखने वाली किशोरी से झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी फरार है।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की किशोरी करीब एक साल से गांव के क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के पास काम सीखने जाती थी। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने पिछले साल 15 सितंबर को उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने और काम से हटाने की धमकी दी। उसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। किशोरी का पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो धमकी दी गई। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।