फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: बांदा में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था युवक

Tue, 18 Oct 2022 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


शहर मुख्यालय से सटे गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। करीब 7 बजे पड़ोसी मोहल्ले का युवक उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ पुत्री के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। मासूम ने बताया कि आरोपी युवक उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था। रात को परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो युवक नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली नगर में नामजद तहरीर दी है। पिता के मुताबिक आरोपी घर आता-जाता था। बालिका उसे चाचा कहती थी।

प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी राजेश पाल के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें