फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक से गिरी युवती टैंकर के नीचे आई, दर्दनाक मौत

Mon, 17 Oct 2022 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला की टैंकर के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। मृतका की शादी छह माह पूर्व हुई थी। घटना से जाम की नौबत रही। करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओरन ग्रामीण के सरजू का पुरवा निवासी सपना (22) पति धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सोमवार देर शाम थरथुवा गांव जा रही थी।

विज्ञापन


रास्ते में सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। सपना बाइक से नीचे गिर गई। पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। पति और पीछे बैठी ननद बच गए। टैंकर चालक वाहन लेकर भाग निकला। कुछ लोगों ने दूर तक पीछा किया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैंकर पकड़ने के लिए नाकाबंदी का मैसेज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें