फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंह बोले साले ने घटना को दिया अंजाम

Sun, 23 Jun 2024 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना हुई। मुंहबोले साले ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


रविवार को बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। रविवार को वह बेटे की शादी का कार्ड बांटने दूसरे गांव गया था। सुबह उसकी ससुराल कुम्हारन का डेरा चित्रवार गांव निवासी इतराज प्रसाद घर आया था। वह मुंह बोला साला था। पहले भी कई बार यहां आ चुका था। दोपहर को उसने उसकी डेढ़ साल की पुत्री को गोद में लेकर एक मंदिर के आगे चला गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने ही उसे गांव लौटने पर घटना की जानकारी दी। बच्ची को लेकर वह थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। बालिका को मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिये अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें