फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: नौ साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बारासगवर गांव के बाहर पिता की आटा चक्की पर पहुंची नौ वर्षीय बच्ची को अकेला देख गांव के 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी युवक की गांव के बाहर आटा चक्की है। मंगलवार सुबह उसकी नौ वर्षीय बेटी घर से चक्की पर पहुंची। इसी बीच गांव का 15 वर्षीय किशोर भी चक्की पर पहुंच गया। बच्ची को अकेला देख अंदर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची के शोर मचाने पर पास ही लघुशंका करने गया पिता दौड़कर पहुंचा। उसने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कई घंटे तक पुलिस मामले को दबाए रही। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें