महोबा के एक मोहल्ले में युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। शादी से इंकार करने से परेशान युवती ने सोमवार को शहर कोतवाली में युवक पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
युवती ने दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। शहर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका दूसरे मोहल्ले के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।