फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: 6 साल की मासूम को विवाहित युवक सोते समय उठाया फिर मक्का के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 05 May 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक ने परिवार संग छत पर सो रही मासूम बच्ची को चुपके से उठाकर मक्का के खेत में ले जा कर रेप किया और बेहोश हुई बच्ची को मक्का के खेत में ही खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। घर में बच्ची को न पाकर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू को तो बच्ची को मक्का के खेत में पड़ा पाया।
विज्ञापन


बच्ची की निशानदेही पर आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने खूब धुनाई करते हुए पुलिस को सौंपा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए हैलट कानपुर भेजा है, जबकि आरोपी युवक के विरुद्ध पास्को सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार शनिवार शाम रोजमर्रा का कामकाज कर खाना-खा पीकर परिवार संग अपने घर की छत पर सोया था।
विज्ञापन

घटना के बाद लगी लाेगों की भीड़
आरोप है कि रात में किसी समय पड़ोसी विवाहित युवक आया और उनकी 6 वर्षीय पुत्री को उठा ले गया। विवाहित युवक ने मक्का के खेत में बोरी बिछाकर और मासूम बच्ची के मुंह में अगौछा ठूसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे मासूम बच्ची बुरी तरह खून से लथपथ हो गई, दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक मासूम को मक्का के खेत में ही छोड़कर भाग गया।

रात में जागे परिजनों ने बच्ची को बिस्तर पर नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन में बच्ची घर के समीप स्थित मक्का के खेत में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने पड़ोसी की पहचान कर आप बीत परिजनों-ग्रामीणों को बताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को उसके घर से दबोच कर पहले जमकर धुनाई की फिर पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे सौंप दिया।

चौबेपुर एसओ सुखराम रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मालौं गांव के बाल किशन चौरसिया को बुरी तरह पीटकर और गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में उर्सला कानपुर भेजा है और घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें