फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिदों ने पहले किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो बनाया फिर महीनों तक हर दिन की हैवानियत की हदें पार

Sat, 15 Jun 2019 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में दो युवकों ने किशोरी से दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पहले दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार 15 महीने तक किशोरी से दुष्कर्म करते रहे। चार दिन पूर्व घर में पुत्री के साथ दुष्कर्म व मारपीट होते देख परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 11 जून की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। तभी उसी के घर में किराए पर रह रहे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।

 
विज्ञापन

पीड़िता के मकान में किराए पर रहता था आरोपी युवक

चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची किशोरी की मां को भी पीट दिया। इस पर किशोरी ने अपने परिजनों को 15 महीने से उसके साथ हो रहे अत्याचार की कहानी बताई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि बीते 27 फरवरी 2018 को आरोपी युवक बहाने से उसे मोहल्ले के ही एक मकान में ले गया था।

जहां अपने एक दोस्त के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया था। बताया कि दोनों ने उसके दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। बताया सोशल मीडिया पर वायरल करने व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बराबर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।

लोकलाज के भय व परिजनों की सलामती के लिए वह चुपचाप सब कुछ सहती रही। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के पिता को उलाहना देने पर उसने भी जानमाल की धमकी दी है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें