फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पेपर देने जाते समय किया था अगवा

Fri, 29 Mar 2019 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में चार युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ बेटी के साथ हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे उसकी बेटी बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने महाविद्यालय जा रही थी कि ग्राम माल्हेपुर निवासी विष्णु चौहान पुत्र धीरेंद्र सिंह व शिवम सेंगर पुत्र मुन्नू सिंह ने अपने दो साथियों के साथ चार पहिया वाहन में उसे डाल लिया। एक मकान में ले गए और हाथ पैर बांधकर विष्णु चौहान ने दुष्कर्म किया। अन्य आरोपियों ने विष्णु चौहान का सहयोग किया। उसने जब अपने को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

 

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे व सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि छात्रा जिस महाविद्यालय में पेपर देने जा रही थी, वहां पता किया तो बताया गया कि शुक्रवार को छात्रा का कोई पेपर ही नहीं था। 17 मार्च को ही उसके पेपर समाप्त हो चुके थे। बताया कि छात्रा अपने परिजनों को गुमराह कर रही है। हालांकि इस प्रकरण में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात समेत चार लोगों के लिए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें