फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर 4 साल तक युवती के साथ किया दुष्कर्म, बच्चे को दिया जन्म तो कर दिया बेघर

Mon, 09 Jul 2018 12:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में शादी के नाम पर चार साल तक युवती से दुष्कर्म करने के बाद भी युवक द्वारा शादी न करने से नाराज युवती ने रविवार को अपर एसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एएसपी के आदेश पर थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज कर किया गया। 
विज्ञापन



कोतवाली चरखारी के एक ग्राम निवासी युवती की सात साल पहले ग्राम दादरी में शादी हुई थी। पति ने शादी के तीन बाद उसके साथ मारपीटकर भगा दिया था। बाद में युवती को तलाक दे दिया। इसके बाद युवती अपने मामा के यहां रहने लगी। मामा के यहां से कुछ दिन के लिए ग्राम नटर्रा में अपने फूफा के यहां रही। जहां पर उसकी एक रोहित नाम के युवक से मुलाकात हुई। रोहित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया।जिससे युवती के एक बच्चा भी हुआ। बच्चा होने के बाद रोहित ने उसे भगा दिया।

 
पीड़िता ने रविवार को एएसपी वंशराय यादव से मुलाकात कर तहरीर सौंपते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। युवती ने तहरीर में बताया कि शादी के नाम पर उसके साथ चार साल तक बलात्कार हुआ और अब उसे भगा दिया गया। एएसपी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी को मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए है। उधर थानाध्यक्ष पनवाड़ी का कहना है कि अपर एसपी के आदेश पर मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें