फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा रह गया पालिथीन विरोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शासन के निर्देश पर जिले में पालिथीन के विरोध में अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन की तमाम तैयारियां कीं, लेकिन ऐन वक्त पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियां धरी की धरी रह गई। अभियान न चलने से पालिथीन माफियाओं के हौसले बुलंद है और बाजार में पालिथीन की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन


बात दें कि न्यायालय की रोक के बाद प्रदेश में पालिथीन की बिक्री पर पूर्णता रोक लगी है, लेकिन फिर भी कुछ लोग खुले आम पालिथीन की बिक्री कर रहे है। इसे देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को पालिथीन की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में पालिथीन पर अभियान चलाने की रणनीति तैयार की। रणनीति के तहत जिला प्रशासन ने पालिथीन विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें बिक्री बंद करने की चेतावनी दी। बैठक में कुछ व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पुराने माल को खत्म करने के लिए समय मांगा था। सर्व सम्मति से व्यापारियों को सात जुलाई तक का समय दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रशासन ने अभियान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम का गठन किया। पालिथीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर में जोरशोर से अभियान का प्रचार प्रसार कराया गया। इससे विक्रेताओं में काफी दहशत थी, पर शनिवार को डेड लाइन खत्म होने के बाद भी अभियान न चलने से एक बार फिर लोगों के हौसले बुलंद है।

जिलाधिकारी मन्नान अख्तर का कहना है कि शासन के निर्देश पर जिले में पालिथीन के खिलाफ जल्द ही सख्त अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जुर्माने के साथ एफआईआर भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


- 7 जुलाई से चलना था अभियान, अधिकारियों ने व्यापारियों संग बैठक कर दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें