औरैया के मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती से प्रेम संबंध बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने, तेजाब से जलाने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी समीर ने फेसबुक पर डॉक्टर समीर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसको धोखा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।