फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला सिपाही ने मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात भी कराया, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर में तैनात महिला सिपाही ने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला चकेरी का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने मंगेतर व उसकी दरोगा मां पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और उसके नाम पर 15 लाख का लोन लेकर धनराशि हजम करने का आरोप लगाते हुए चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी महिला दरोगा लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली महिला सिपाही शहर में तैनात है। महिला सिपाही के मुताबिक इस साल मार्च महीने में लखनऊ स्थित स्थानीय अभिसूचना (एलआईयू) मुख्यालय में तैनात महिला दरोगा अनीता यादव ने उन्हें फोन कर अपने बेटे नवनीत यादव से शादी करने का प्रस्ताव रखा। फिर महिला दरोगा ने 23 मार्च को महिला सिपाही को अपने चकेरी स्थित घर पर बुलाकर बेटे से मिलवाया। बकौल महिला सिपाही, वह मां-बेटे के झांसे में आ गई। इसके बाद उसने महिला दरोगा के घर आना-जाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण कर अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात तक करा दिया। इतना ही मंगेतर ने उसके नाम पर बैंक से 15 लाख का ऋण भी कराया और धनराशि खुद ही हजम कर ली। इसके बाद 12 जुलाई 2024 को उसके साथ सगाई की। इस दौरान लगातार आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने डीसीपी क्राइम से भी शिकायत की। एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी मंगेतर और उसकी महिला दरोगा मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें