फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक पड़ोसी युवक सोमवार देर शाम को नाना के घर रह रही नौ वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर बुला ले गया। मौका देखकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक भाग निकला।
बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार को पीड़िता की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिला एटा थाना जैथरा निवासी बच्ची के पिता की काफी पहले मौत हो गई थी।