घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शिखा निजी क्लीनिक पर कर्मचारी है। उनके साथ बीच के भाई सुरजीत पटेल की आठ साल की पुत्री अनुप्रिया पटेल भी रहती थी। शिखा दिवाली पर अपनी ससुराल गांव भैंसऊ, शिवराजपुर जिला कानपुर चली गई थी, तो भतीजी अनुप्रिया भी माता-पिता के यहां चली गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे मकान से करीब 100 मीटर दूर एक खाली प्लाट में लोगों ने एक शव पड़ा देखा।
कुछ लोगों ने अमित के रूप में शव की पहचान की। मोहल्ले वालों ने सूचना शिखा को दी। शिखा ने अपने भाई सुरजीत को जानकारी दी। इस पर सुरजीत समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सुरजीत ने बताया कि उन्होंने अमित को पलटा, तो उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही आवास चौकी प्रभारी, यूपी 100 पुलिस, कोतवाल देवेंद्र दुबे, सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ ने मौका मुआयना किया। एसपी डा. अनिल मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर हत्या का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और नाक पर पांच चोटें लगने से मौत होने की पुष्टि की गई है। हत्या की वजह के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हां यह साफ है कि हत्या करने वाला कोई नजदीकी है। उसने रात नौ बजे दो किलो आटा खरीदा और कमरे में रखा। बस उसी वक्त जानने वाला उसे ले गया और हत्या कर दी। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
मन्नीलाल गौड़, सीओ सिटी