फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Fri, 17 May 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
गर्भवती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : shutterstock
विज्ञापन

हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी मानसिक रूप से बीमार 16 वर्षीय किशोरी के साथ कोटेदार अपने साथियों के साथ मिलकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई।

विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर कोटेदार समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। आरोप लगाया कि कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी शबाना आए दिन उसकी पुत्री को सैयदबाड़ा में कोटा चलाने वाले रामजी के यहां ले जाती थी।

विज्ञापन

कोटेदार और उसके दो अज्ञात साथी उसकी पुत्री के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहे थे

कोटेदार और उसके दो अज्ञात साथी उसकी पुत्री के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहे थे। इसका पता तब चला जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है।

कोटेदार ने साथियों के साथ किशोरी का अंगूठा सादे कागज पर लगवाकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। शुक्रवार को किशोरी की मां की तहरीर पर शबाना और रामजी को नामजद कर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें