शिकारियाें की तलाश में टीमें (फाइल फोटो)
चित्रकूट में प्यासे बाघ के तीन हत्यारोपियों का वन विभाग की अभिरक्षा से भाग जाने के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने वन विभाग से रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक रेंजर समेत छह लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। अभी कई और पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
12 मई की रात को जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के अमिरती वन बीट मझगवां में कुछ लोगों ने तालाब के पास करंट प्रवाहित तार लगाकर बाघ का शिकार किया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने सात ग्रामीणाें पर शक जताते हुए चार के खिलाफ मझगवां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।