हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी मानसिक रूप से बीमार 16 वर्षीय किशोरी के साथ कोटेदार अपने साथियों के साथ मिलकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई।
पीड़िता की मां की तहरीर पर कोटेदार समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। आरोप लगाया कि कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी शबाना आए दिन उसकी पुत्री को सैयदबाड़ा में कोटा चलाने वाले रामजी के यहां ले जाती थी।