फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना कर डेढ़ माह तक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप, रुपये भी वसूलता रहा दरिंदा

Mon, 17 Jun 2019 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
वीडियो बना कर डेढ़ माह तक दुष्कर्म करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी एक किशोरी का गांव के ही अधेड़ ने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि वह डेढ़ माह तक किशोरी से दुष्कर्म  करता रहा। साथ ही रुपये भी वसूलता रहा। सोमवार को पीड़िता किशोरी ने घटना की जानकारी मां को दी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने ग्राम प्रधान के साथ थानाध्यक्ष से मामले की शिकायत की। 14 वर्षीय किशोरी का घर गांव के बाहर है। करीब डेढ़ माह पूर्व उसके माता पिता कहीं बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक अधेड़ ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो क्लिप भी बना ली।

 
विज्ञापन

अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करने लगा

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वसूलता रहा। रुपये गायब होने पर परिजन अक्सर किशोरी को डांटते फटकारते रहे। परेशान किशोरी ने रविवार को आरोपी की ऑडियो क्लिप बना ली।

इसके बाद उसने वीडियो क्लिप अपने परिजनों को सुनाई। तब उन्हें सारा मामला समझ आ गया। सोमवार को उसकी मां ग्राम  प्रधान के साथ नवाबगंज थाने पहुंचीं और पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें