कन्नौज में घर में ठहरे एक अधेड़ ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। आरोपी हकीम बनकर पीड़िता के घर में दाखिल हुआ था।
कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर्वा गांव निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र रामकृष्ण क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। उसने महिलाओं को जड़ी-बूटी देकर बीमारियाें को ठीक करने का झांसा दिया। महिलाओं की हस्तरेखा देखकर तीन दिन तक इलाज करने का बहाना बनाया। उसने एक परिवार से तीन दिन तक घर में रुकने की इजाजत मांगी।