उन्नाव जिले में गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म पीड़िता कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची। जानकारी के अनुसार माखी के ऐरा भदियार में 1 जुलाई 2019 को घर से अगवा कर दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन कर उसकी कोशिश को नाकाम किया। डीएम के निर्देश पर माखी थाना पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गई।