फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Jan 2020 10:51 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
फफूंद (औरैया) कस्बे के कटरा हेमनाथ मोहल्ले की छह वर्षीय मासूम को लकड़ियां बीनने का लालच देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने झाड़ियो में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकला। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


बच्ची को पहले जिला अस्पताल फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मासूम पीड़िदुता की माँ बाप मजदूरी करने बाहर गए थे और वह अपने दादा दादी के साथ रह रही थी।पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना रविवार दिन की है। मासूम पीड़िता के साथ उसका भाई भी गया था। जो घटना होते देख वहां से भाग निकला और अपने दादा दादी को सूचना दी। जिसके बाद मोहल्ले वासी घटना स्थल पर पहुंचे तो लड़की बेहोश पड़ी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन


जहां बच्ची की हालत नाजुक देख सैंफई रेफर कर दिया गया। पुलिस उसके साथ गए मासूम से पूछताछ कर रही है। देर शाम एसपी सुनीति भी कस्बे में पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें