फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा ले लगाए 'हमें चाहिए आजादी के नारे'

Sun, 26 Jan 2020 05:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा ले लगाए हमें चाहिए आजादी के नारे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के मौदहा कस्बे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाथ में तिरंगा लिए हमें चाहिए आजादी के नारों के साथ  अचानक सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर निकल पड़ी।  स्टेशन मार्ग के आंबेडकर तिराहे में प्रतिमा के पास पहुंचकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


यह सब उस समय हुआ जब सभी अधिकारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में लगे थे। बाद में एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हमें चाहिए आजादी के नारे लगाए। 

नागरिक्ता संशोधन कानून के विरोध में  गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिना किसी सुगबगाहट के अचानक सैकड़ों महिलाएं अलग अलग रास्तों से स्टेशन रोड पहुंच गईं।  सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तिरंगा यात्रा के साथ हमें चाहिए आजादी, सीएए वापस लो के नारे लगाती हुई धरने पर बैठ गयीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।  महिलाएं कह रहीं थी कि हम इसी देश के हैं और यहीं मरेगी हमें पाकिस्तान भेजने की जो कोशिश कर रहे हैं हम वो कामयाब नहीं होने देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें