फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में परिजनों पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई से शिकायत

Fri, 12 Jul 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी व उसके परिजनों ने जेल में बंद आरोपी विधायक व सह आरोपी महिला के परिजनों पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई को पत्र भेजकर शिकायत की है। किशोरी व उनके परिजनों का कहना है कि वह सभी सीबीआई के गवाह हैं।

एसपी कार्यालय आए परिजनों ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे एक कार से आरोपी विधायक व सह आरोपी महिला के परिजन व दो अज्ञात व्यक्ति आए और मुकदमों में सुलह करने की बात कही।
विज्ञापन


बोले, जेल में बंद लोगों की जमानत तो हम मंजूर करा लेंगे, लेकिन इस परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में सड़वा देंगे। परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई कार्यालय भेजे गए पत्र में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें