उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में शनिवार को पुलिस केस डायरी की दूसरी प्रति भी नहीं पेश कर पाई। कोर्ट ने इस बार एसओ के साथ एसपी को भी पत्र भेज दो दिन के अंदर केस डायरी की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है।
मालूम हो कि किशोरी के चाचा पर वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में किशोरी के चाचा व पिता सहित तीन लोग नामित थे। इसमें पिता व एक चाचा के दिवंगत होने से उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया था।