फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटा, पत्नी ने खून देकर बचाई जान, 112 ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 19 Jun 2020 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इटावा के ऊसराहार क्षेत्र में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब पत्नी और साली के साथ बाइक पर जा रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और कैश लूट लिया। पुलिस घायल युवक को सैफई पीजीआई ले गई जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भरथना के आलमपुर बिलौली गांव निवासी दयाशंकर शाक्य अपने साले की शादी के लिए चढ़ावा का सामान खरीदने के लिए सुबह करीब 10 बजे पत्नी देवकी और साली नीरज के साथ बाइक से भरथना बाजार जा रहा था। ऊसराहार क्षेत्र में ताखा रोड पर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।

बदमाश पत्नी से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। इस पर दयाशंकर उनसे भिड़ गया। इतनी में एक बदमाश ने उस पर फायर झोक दिया। गोली दयाशंकर की जांघ में लगी और घायल होकर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने देवकी को तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया। देवकी ने बताया कि बैग में पचास हजार कैश, मंगलसूत्र, चेन सहित करीब दो लाख रुपये के जेवर थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश औरैया की तरफ भाग निकले। रोड पर घायल पड़े दयाशंकर को देख किसी राहगीर ने 112 नंबर  पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दयाशंकर को सैफई अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया बदमाशों को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।

पत्नी ने खून देकर बचाई जान
दयाशंकर को सैफई पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। उसे तत्काल खून की जरूरत थी। इसपर घटना से सहमी हुई देवकी को बुलाया गया। काफी देर तक डॉक्टरों ने काउंसलिंग करके देवकी का ढांढस बधाया। स्थिति सामान्य होने पर देवकी ने खून देकर पति की जान बचाई।

एंबुलेंस पहुंची न थाने की पुलिस, 112 बना मददगार
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद भी ऊसराहार थाने के पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। यूपी-112 की टीम पहुंची तो सूचना देने के काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। इस पर टीम के पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी से घायल दयाशंकर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से एंबुलेंस ने उसे सैफई भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें