बदमाशों ने छत से झोंके थे फायर
यहां मकान के मेन गेट का ताला खोलकर देखा, तो अंदर के कमरे खुले मिले। घर के अंदर बदमाशों की आहट मिलने पर उन्होंने मकान के बाहर से शोर मचाया। शोर मचाने पर मकान की छत पर चढ़े एक बदमाश ने उन पर फायर झोंक दिया। एक फायर मिस होने पर बदमाश ने दूसरा फायर झोंक दिया।
मकान मालिक बोले- तीन रहेंगे होंगे बदमाश
इससे वह बाल-बाल बच गए। तब तक बदमाश छत से कूदकर भाग निकले। दीपक ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। एक रेल पटरी पर पहरा दे रहा था। दूसरा घर की छत पर खड़ा था। तीसरा कमरों में घुसा था। उन्होंने तीनों बदमाशों का पीछा किया, तो वह रेल पटरी की ओर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
मौके से बरामद हुई है बाइक
बदमाश अपनी बाइक हीरो पैशन प्रो छोड़ गए हैं। उन्होंने रात में ही यूपी डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी व शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने मौका मुआयना किया।
पुलिस टीमों ने जुटाए साक्ष्य
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। दीपक की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
तीन भाइयों का रहता है परिवार
शंकर नगर मोहल्ले में स्थित मकान में उसके अलावा उसके भाई अवधेश तिवारी, मिथलेश तिवारी और देव नारायण तिवारी के परिवार रहते हैं। सबके हिस्से में अलग-अलग कमरे हैं। दो अलमारी के लॉकरों में बहन रेनू, जेठानी नीलू, सुमन आदि के जेवर रखे हुए थे।
बाइक से आए थे तीनों बदमाश
गृहस्वामी दीपक ने बताया कि उनके घर के बाहर बाइक हीरो पैशन प्रो खड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी बाइक से तीनों बदमाश आए थे। भागते समय वह बाइक नहीं ले जा सके। पुलिस बरामद बाइक की जांच कर रही है। बदमाश मेन गेट का ताला नहीं खोल पाए। इसलिए मकान की बाउंड्री से चढ़कर अंदर कूदे होंगे।