फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बांदा-महोबा रोड पर लगा लंबा जाम, एम्बुलेंस समेत पांच सौ वाहन फंसे, दो घंटे बाद शुरू हुई आवाजाही

Wed, 22 Feb 2023 10:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा-महोबा रोड पर लगे लंबे जाम में दो एम्बुलेंस समेत पांच सौ वाहन दो घंटे तक फंसे रहे। मटौंध थाना क्षेत्र में खैरादा रेलवे क्रासिंग के पास से जाम शुरू हुआ था। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, तब जाकर आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
जाम में फंसी एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बांदा-महोबा रोड पर जाम लग गया। करीब दो घंटे लगे जाम में लगभग पांच सौ वाहन फंसे रहे। इनमें दो एम्बुलेंस भी थीं, जिनमें गंभीर मरीज भी थे। बताया जा रहा है कि मरीज जिला अस्पताल ले जाए जा रहे थे।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत से जाम खुलवाया तब जाकर आवागमन चालू हो सका। इस दौरान करीब साढ़े चार किमी तक जाम लगा रहा। मटौंध थाना क्षेत्र में खैरादा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के निकलने से रात करीब पौने नौ बजे फाटक बंद कर दिया गया था।
तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसमें कुछ चालकों ने अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। सहालग होने और बांदा में एक जन प्रतिनिधि के यहां प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के पहुंचने के चलते बांदा शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया था।

विज्ञापन

इससे शहर और उसके आसपास के सभी मुख्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति थी। इसी के चलते मटौंध थाना क्षेत्र के खैरादा रेलवे फाटक के पास भी जाम लगा। जाम में खैरादा से जिला अस्पताल मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

एम्बुलेंस के अलावा कई रोडवेज बसें, चार पहिया वाहन और बारात लेकर जा रहे वाहन भी फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब पौने दस बजे जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। बता दें कि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें