फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस का वाहन गुजरने के बाद घर में घुसे बदमाश

Fri, 31 Jul 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात के बाद से टाइल्स कारीगर व उनका परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित राजन के अनुसार रात में पुलिस का हूटर बजने के आधे घंटे बाद बदमाशों ने धमाचौकड़ी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक पूरे परिवार पर सितम किए और उसकी मेहनत की कमाई व उधार लिए रुपये सब लूट ले गए।
विज्ञापन

बताया कि रात में करीब एक बजे प्रतिदिन पुलिस का वाहन सड़क पर गश्त करता है। बुधवार को भी रात एक बजे के करीब पुलिस की गश्त के दौरान हूटर की आवाज सुनाई दी थी। हूटर का शोर थमने के करीब आधा घंटे बाद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पत्नी व बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।
बदमाशों में एक के पास पेचकस, रॉड, दो के पास तमंचे व दो के पास छुरी थी। बदमाशों ने बेटे की आंख फोड़ने व गर्दन काटने को लेकर धमकाया। बदमाशों ने शिकायत करने पर दो-तीन दिन में दोबारा घर आकर बेटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घर के निर्माण व लोडर खरीदने के दौरान बैंक से ऋण लिया था। एक साथ दो-दो किश्तें जमा करने में परेशानी होने पर बैंक कर्मियों ने उन्हें लोडर के कुल ऋण 3.49 लाख रुपये सेटलमेंट के जरिये एकमुस्त 2.60 लाख रुपये जमा करने की सलाह दी थी।
इसपर उन्होंने परिचित लोगों से भी उधार लिया था। वहीं पत्नी की पित्त की थैली में पथरी होने के चलते डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया था। बदमाश ऑपरेशन, हाउस लोन की किश्त व लोडर के सेटलमेंट के लिए जोड़कर रखे 3.70 लाख व जेवर ले गए। अब वह कैसे बैंक का ऋण भरेगा, कैसे पत्नी का इलाज करवाएगा।
...........
वारदात से पहले ज्वैलरी शॉप में 10 मिनट तक चोरी का प्रयास करते रहे बदमाश
पामां रोड पर टाइल्स कारीगर के यहां लूटपाट करने से पहले बदमाशों ने बाजार रोड में एक ज्वैलरी शॉप में 10 मिनट तक चोरी का प्रयास किया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी सुनील मिश्रा को दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। ताला पर कुछ निशान व दीवार पर सेंधमारी के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इनमें से एक बदमाश की पहचान राजन ने घर में हुई वारदात में शामिल बदमाश के रूप में की है।
.......
पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक
टाइल्स कारीगर राजन कुमार ने बताया कि पहले वह रनियां में किराये के मकान में रहते थे। 26 मार्च को उन्होंने पामां रोड किनारे हुई प्लॉटिंग में बनवाए घर में रहना शुरू किया था। उनके घर के पास एक और घर बना है। बस्ती करीब 300 मीटर की दूरी पर है। बदमाशों के हमला करने पर उन्होंने व परिजन ने चीखना शुरू किया तो बदमाश हमलावर हो गए और उन्हें धमका कर शांत करवा दिया। बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन कर फेंक दिए थे।
...............
राजभोग व काला जामुन भी खा गए
वारदात के बाद से बिलख रही प्रेमलता ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह पति के साथ डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए कानपुर गई थीं। बेटे व भतीजे ने मीठा लाने के लिए कहा था। इस पर वह बच्चों के लिए राजभोग व काला जामुन लेकर आई थीं। रात में घर में घुसे बदमाशों ने न सिर्फ बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटा। बल्कि बच्चों के साथ मारपीट कर रसोई घर में रखे राजभोग व काला जामुन भी खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें