उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक अधिवक्ता के घर पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे गांव के लोगों ने रविवार सुबह धावा बोल दिया। अधिवक्ता के परिवार के साथ मारपीट करने के साथ ही घर गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच मारपीट करने आए आरोपियों की दो बाइकों को अपने कब्जे में कर लिया है। अधिवक्ता पक्ष के चार लोग मारपीट में घायल हो गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी अधिवक्ता कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को सुबह लगभग नौ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसके दरवाजे पर बाइकों और बोलेरो से रमाकांत उर्फ पूती पुत्र नाथूराम निवासी मऊ व संजय यादव पुत्र रामसनेही यादव, राकेश यादव पुत्र लाखन सिंह, कुलदीप यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण खिदरपुर व बृजेंद्र सिंह उर्फ बउआ पुत्र रामसनेही निवासी कटैया थाना एरवाकटरा 10-15 अज्ञात लोगों के साथ आए।