यूपी के कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में लगी आंबेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने बीती सोमवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा का हाथ टूटा देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इधर, कस्बे से भारी संख्या में लोग आरोपियों के पकड़े जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने लोगों को समझाकर धरना खत्म करवाया।
संदलपुर कस्बे में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी। बीते सोमवार की रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। कस्बे के श्रीबाबू निराला रविंद्र कुमार रामआसरे ने बताया कि संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का हाथ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया।