बकरीद के त्योहार में चांद की तस्दीक को लेकर ईद की तरह पेंच फंस गया है। देवबंदी विचारधारा के उलमा ने 22 अगस्त, दिन बुधवार को बकरीद की घोषणा कर दी है, वहीं बरेलवी विचारधारा के उलमा अभी 23 अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाए जाने के निर्णय पर अडिग हैं।
आसमान पर बादल छाए रहने की वजह से रविवार को जिलहिज्जा (बकरीद) के चांद की तस्दीक नहीं हो सकी। इस पर देवबंदी और बरेलवी दोनों विचारधाराओं के शहरकाजियों की रूयत हिलाल कमेटियों ने 23 को बकरीद मनाए जाने का एलान किया था। लेकिन सोमवार को देवबंदी विचारधारा की रूयत हिलाल कमेटी ने अपना फैसला बदलकर 22 अगस्त को बकरीद की घोषणा कर दी है।
डेमो पिक
देवबंदी विचारधारा के मरकजी रूयत हिलाल कमेटी के पदाधिकारी और नायब शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने बताया कि रविवार देर रात तस्दीक हो गई थी, इस पर फैसला बदला है। इस पर सुन्नी शहर काजी मौलाना रियाज अहमद का कहना है कि वे मोबाइल फोन की खबरों पर फैसला नहीं बदलेेंगे। शरई तस्दीक होनी चाहिए।
बकरीद 23 अगस्त को मनाई जाएगी। इसी तरह सुन्नी शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी की रूयत हिलाल कमेटी के महामंत्री हाफिज सगीर अहमद हबीबी ने बताया कि बकरीद 23 अगस्त को मनाए जाने का फैसला बरकरार है।
डेमो पिक
गरीब नवाज कौंसिल ने हेल्पलाइन जारी की
कानपुर। आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने लोगों को बकरीद के संबंध में मसले बताने के लिए हेल्प लाइन जारी की है। काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हाशिम अशरफी ने बताया कि लोग कुरबानी से संबंधित मसलों की जानकारी हेल्पलाइन से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कुरबानी का गोश्त फ्रीजर में न रखें, इसे गरीबों के घर तक पहुंचाएं।
इन मोबाइल फोन नंबरों पर जानकारी लें
मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी- 9336509597
मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी- 9415064822
मौलाना महताब आलम कादरी मिस्बाही- 9044890301
मौलाना परवेज अख्तर अलीमी- 9616780275
मौलाना फतेह मोहम्मद कादरी- 9918332871