फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में दुष्कर्म की सूचना से हड़कंप, बुजुर्ग ने देखी आरोपी की करतूत

Sun, 20 Jan 2019 06:45 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नाौज जिले में शहर के रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म की सूचना से शनिवार को हड़कंप मच गया। चर्चा है कि जीआरपी ने रात में ही महिला और उसके पति को समझाकर मामला शांत करा दिया। इन्हें मैजिक में बैठाकर घर भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जीआरपी एसएसआई ने कहा है कि जांच में दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है। महिला के साथ वेंडर ने अभद्रता की थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।    
विज्ञापन


कानपुर देहात के ककवन थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पति व बच्चे के साथ कन्नौज स्टेशन के वेटिंग रूम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक रात में गांव जाने के लिए कोई साधन न मिलने के कारण युवक पत्नी और बच्चे को वेटिंग रूम में छोड़कर वाहन का इंतजाम करने निकल गया। इसी दौरान वेटिंग रूम में सो रहे एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर जीआरपी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने घटना बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का जिक्र न करने की बात कही

जानकारी पर सिपाही रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामले को निपटाने में जुट गए। रात में मैजिक मंगाकर दंपति को बच्चे के साथ गांव भेज दिया गया। इनसे घटना का जिक्र न करने के लिए कहा गया। सिपाहियों ने आरोपी वेंडर को चौकी में बैठा लिया। बताते हैं कि इस घटना को वेटिंग रूम के दूसरी तरफ लेटे बुजुर्ग ने देख लिया। उसने सुबह इसकी जानकारी दूसरे वेंडरों और अन्य लोगों को दी।

इससे हड़कंप मच गया। आरोपी वेंडर मानीमऊ क्षेत्र के सकरी गांव का बताया गया है। सुबह जानकारी पर परिजन जीआरपी चौकी पहुंच गए। दोपहर तक पुलिस आरोपी को जीआरपी चौकी में ही बैठाए रही। मामला मीडिया तक पहुंचा तो उसे गोपनीय स्थान पर पहुंचा दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी के बयान भी समय के साथ बदलते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें