वृद्ध को शताब्दी ट्रेन में न चढ़ने देने के मामले में बेदाग निकले स्टेशन अधीक्षक मीणा
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में वृद्ध को शताब्दी एक्सप्रेस में नहीं चढ़ने देने का आरोप गलत निकला। रेलवे अधिकारियों की जांच में स्टेशन अधीक्षक पीएल मीणा बेदाग पाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने स्टेशन अधीक्षक का काम संभाल लिया है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर आरपीएफ दरोगा को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
बाराबंकी निवासी बाबा राम अवधदास का 4 जुलाई को इटावा स्टेशन से रिवर्स शताब्दी के कोच सी-2 में सीट नंबर 72 में रिजर्वेशन था। बाबा जेनरेटर यान के पास पहुंच गए थे, जबकि उनका कोच पीछे था। पास मौजूद आरपीएफ कर्मी और कोच कंडक्टर ने उन्हें कोच पीछे होने की जानकारी दी थी।