फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: हिंदूवादी नेता से अभद्रता, समर्थकों का कोतवाली गेट पर धरना, पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को दौड़ाया

Mon, 26 Oct 2026 11:37 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन के एक पदाधिकारी से रविवार देर रात चौक पर कुछ लोगों ने हाथापाई कर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी व जनसत्ता दल के महामंत्री सिद्धांत सिंह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि जब पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो कोतवाली गेट पर धरना शुरू कर दिया। हिंदूवादी नेताओं की संख्या तेजी से बढ़ती देख आसपास चौकी से पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने पहले हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब कार्यकर्ता नहीं हटे तो बल प्रयोग कर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। दो पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, महिला पदाधिकारी भी पहुंच गई। सुशील कुमार सिंह ने देर रात कोतवाली में पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने उच्चधिकारियों से वार्ता की। अधीरात के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों की कोतवाली में ख़डी बाइकों को वापस किया गया। सिद्धांत सिंह ने बताया कि नगर संयोजक को कोतवाली में हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस पक्षपात करती है। बड़े पदाधिकारियों से वार्ता कर आगे की रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें