फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"पार्क में समाज के ठेकेदार", यहां प्रेमी युगल के साथ की बदसलूकी

Wed, 05 Sep 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
यूपी में कानपुर शहर के गोविंद नगर स्थित एक पार्क के अंदर समाज के ठेकेदारों ने प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाने पूरा मामला...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
यह घटना कानपुर के गोविंद नगर स्थित भदौरिया पार्क की है। यहां पार्क में घूम रहे प्रेमी युगल के साथ दबंगों ने बदसलूकी की। कुछ दबंग युवकों ने पार्क में लव जेहाद का हवाला देकर एक प्रेमी जोड़े को खूब बेइज्जत किया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
पहले प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक लगवाई गयी, फिर दोनों को मुर्गा बनाया गया। यही नहीं प्रेमी को प्रेमिका से राखी भी बंधवाई गयी और प्रेमी को प्रेमिका के पैर छूने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो समाज के ठेकेदारों ने विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी
इसके साथ ही प्रेमिका से जबरन बुलवाया गया कि कहो आज के बाद मेरा इस लड़के से सिवा भाई-बहन के कोई संबंध नहीं है। दोबारा पकड़े गए तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मामले में गोविन्द नगर सीओ आर.के चतुर्वेदी का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हम लोग इस वायरल वीडियो की जांच कर कपल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह का कृत्य करने वालों की भी तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें