फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाबालिग के हाथों में थमा दिया बाइक का हैंडल, हो रहे हैं हादसे

Fri, 23 Jan 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में यातायात के नियमों की अनदेखी की जा रही है। पुलिस व विभागीय अधिकारी भी चेकिंग के नाम पर खानापूरी कर रहे है। ऐसे में नाबालिग सड़कों पर बाइक व स्कूटी को दौड़ा रहे है। आए दिन नियमों की जानकारी न होने के अभाव में वह हादसे का शिकार हो रहे है और अपनी जान गवां रहे है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग व यातायात पुलिस सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से वाहन चालकों को स्कूलों में छात्रों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाती है। इसके बाद भी सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर के बीच 668 मार्ग दुर्घटनाएं हुई। इसमें 375 लोग घायल हुए, जबकि 392 लोगों की मौत हो गई। कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार चालान कर वाहवाही तो लूटते हैं, लेकिन इसका असर सड़क पर नजर नहीं आ रहा है। सड़क पर कहीं 13 साल के तो कहीं 15 साल के बच्चे बाइक और स्कूटी चला रहे हैं। इस पर न परिवहन विभाग और न ही पुलिस कार्रवाई करती है। जिले में सिर्फ 20 फीसदी लोग ही यातायात नियमों का पालन करते हैं। गुरुवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो नगर की सड़कों पर नाबालिग बच्चे वाहन चलाते नजर आए, जो नियमों का पालन कराने के लिए जिम्मेदारों की सजगता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें