फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फुटपाथ तक अतिक्रमण, बाजार वाली सड़क पर जाम

Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। नगर के मेन बाजार रोड पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। मुगल रोड से होकर मेन बाजार को जोड़ने वाली इस सड़क पर नालियों के ऊपर चबूतरे और पक्के निर्माण होने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। गुरुवार को कई बार राहगीर जाम की समस्या से जूझते दिखे। मूसानगर में साप्ताहिक बाजार के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, पवन, महेश और हुकुम का कहना है कि मेन बाजार रोड पर जाम के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों ओर बनी नालियों के ऊपर चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे सड़क किनारे खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। इसके अलावा जगह-जगह उल्टे-सीधे खड़े ठेला-ठेली भी जाम की प्रमुख वजह बने हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सप्ताहिक बाजार वाले दिन गुरुवार और शुक्रवार को स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। कई बार छोटे वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले व्यापार मंडल और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें