इसके बाद पांच छात्रों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार, चार बाइकों से टकराती हुई एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। हादसे में गाड़ियांं व रेस्टोरेंट में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। नाराज स्थानीय लोगों ने कार चला रहे छात्र की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, घायल छात्रों को बर्रा हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल जश्न भाटिया को भर्ती कर लिया गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे मेें ले लिया है। किसी भी छात्र की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कौस्तुभ्य और संदीप सिंह की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया गया है। -दिनेश सिंह विष्ट, इंस्पेक्टर बर्रा
बिना बताए घर से कार लेकर आया था ट्रांसपोर्टर का बेटा
पुलिस ने बताया कि हादसा करने वाली कार आरोपी छात्र के पिता रामजी के मित्र संजय सिंघानिया की है, जो उसके घर पर खड़ी करके गए थे। शुक्रवार को छात्र घर में बिना बताए कार लेकर स्कूल आ गया था, जहां मस्ती के चक्कर में हादसा हो गया।
पिता ने भरपाई का दिया आश्वासन
हादसे की सूचना पर साथियों संग स्कूल पहुंचे छात्र के पिता ने घायल छात्रों और उनके परिजनों से माफी मांगी। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों की मरम्मत और घायलों का इलाज कराने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।