फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते तीन जेसीबी पकड़ी, चार हिरासत में

विज्ञापन
minning - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के गांव मूसानगर बांगर और हलिया में अवैध खनन करते हुए तीन जेसीबी कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार ने पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि मूसानगर बांगर गांव गढ़ के जंगलों में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। रविवार का जेसीबी से बलुई मिट्टी के टीलों का खनन किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लिया गया। जिनके चालकों को हिरासत में लिया गया। हलिया घाट के पास जेसीबी से खनन की सूचना मिली। वहां पर भी एक जेसीबी मशीन कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया। दोनों जगहों में मौजूद लोगाें से परिवहन और खनन संबंधी अभिलेख मांगे गए। लेकिन वह नहीं दिखा सके। कार्रवाई के लिए एडीएम को आख्या भेजी गई है। उपनिरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि तीन जेसीबी मशीनों को कब्जे में लेने के साथ लालूपुर किसान नगर निवासी लवकुश, फतेहपुर अहिरपुर अमौली निवासी नीतेश, घाटमपुर थाना सजेती के ललईपुर निवासी पुष्पेंद्र, मूसानगर के फत्तेपुर निवासी दिलशाद को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें