फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नहीं लगा सुराग, अनहोनी की आशंका जताई

विज्ञापन
crime - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। दो दिन पहले कस्बे के अंबेडकर नगर से संदिग्ध हालात में लापता युवक का अभी तक सुराग नहीं लगा। परिजनों ने अब अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस में मामला गुमशुदगी में दर्ज किया है। युवक के कमरे से नगदी और कागज कुछ नहीं मिले। वहीं, युवक की पत्नी उन्नाव महिला थाने में तैनात है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर निवासी सुरेश उर्फ लाखन (35) घर में अकेले रहता है। उसके अन्य भाई मकान के ऊपरी भाग में रहते हैं। दो अक्तूबर शुक्रवार रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से अचानक लापता हो गया। सुबह लोगों ने देखा तो कमरे में ताला लगा था। परिजनों ने फोन पर बात करनी चाही तो मोबाइल का स्विच आफ बताने लगा। पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह कहीं गए होंगे। वह शाम तक घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। भाई राज प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों को लापता युवक के संबंध में जानकारी नहीं हुई तो शनिवार देर रात मोहल्ले के आधा सैकड़ा लोग परिजनों को साथ पुलिस चौकी पहुंच गए। लापता युवक की तलाश में हीला हवाली किए जाने का आरोप लगाकर विरोध प्रकट करने लगे।
लापता युवक की नानी व पूर्व सभासद गिरजादेवी ने बताया कि उनका नाती ब्याज में पैसे देने का कार्य करता था। सैकड़ों लोगों को ब्याज में पैसे दे रखे हैं। उसके कमरे में सोना व चांदी आभूषण के अलावा पांच से 10 लाख तक कैश हमेशा रहता रहा है। ब्याज पर दिए रुपयों की लिखा पढ़ी रखता है। पुलिस को सूचना देने के बाद कमरे का ताला तोड़कर देखा गया तो जो लोअर पहन कर सोता था वह कमरे में पड़ा मिला है। अलमारी में रुपये, गहने व लिखा पढ़ी के स्टांप कागजात रखता था, वह खाली मिली है। उसके साथ किसी अनहोनी होने की आशंका लग रही है। वह 24 घंटे में 22 घंटे घर ही रहता था। घर में ही लोगों से मिलता था। उसकी पत्नी शैफाली पुलिस में है। जिसकी तैनाती उन्नाव के महिला थाने में है। सूचना पर पहुंचे लाखन के ससुर राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटी भी आती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें