फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए छह यात्रियों का गृह मंत्रालय से मिला इनपुट, स्वास्थ्य विभाग का सिर्फ तीन से है संपर्क

Sat, 14 Mar 2020 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से फर्रुखाबाद में विदेश से छह यात्रियों के आने का इनपुट मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अभी तक सिर्फ तीन से ही संपर्क हो सका है। दो लोग जिले के बाहर रहते हैं, सिर्फ पता यहां का है। एक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल किसी में भी कोरोना के लक्षण न होने की बात कही जा रही है। देश भर में कोरोना को लेकर हाईअलर्ट है। विदेशों से आने वाले हर यात्री पर गृह मंत्रालय की पैनी नजर है। यात्री जैसे ही देश में प्रवेश करता है, उसका पूरा रूटचार्ट संबंधित जिले को उपलब्ध करा दिया जाता है।

शुक्रवार को विदेश से छह लोगों के जिले में आने का इनपुट गृह मंत्रालय ने दिया है। इसी के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीमों ने सभी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इनमें तीन से ही संपर्क हो सका है। इनमें से दो ने पता तो जिले का लिखवाया है, मगर निवास बाहर करते हैं। एक व्यक्ति तो ऐसा है, जिससे अभी तक स्वास्थ्य विभाग संपर्क तक नहीं कर सका है। 

‘हां छह लोगों के आने की सूचना मिली है। हम पूरी तरह नजर बनाए हैं। पांच का तो पता चल गया, मगर एक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पांचों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। फिर भी उनकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शाक्य, डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी कोरोना, फर्रुखाबाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें