फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलम नाचती है आपके इशारे पर तो इस हुनर को नवाजेगा रक्षा मंत्रालय

Thu, 23 Nov 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), रक्षा मंत्रालय ने इस बार डायमंड जुबली मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर डीआरडीओ की तरफ से एक राष्ट्रीय स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। निबंध का शीर्षक ‘डीआरडीओ : उपलब्धियां और भविष्य’ है।
विज्ञापन




हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में निबंध लिखा जा सकता है। इच्छुक छात्र पांच दिसंबर 2017 को या उससे पहले अपनी विस्तृत एंट्री जमा करा सकते हैं। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी drdo.gov.in पर उपलब्ध है। प्रतियोगिता दो श्रेणी में आयोजित की गई है। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र पहली श्रेणी में होंगे और ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र दूसरी श्रेणी में होंगे।


दूसरे श्रेणी वाले छात्रों के लिए निबंध की अधिकतम शब्द सीमा 2000 है जबकि पहले श्रेणी के लिए 1000 शब्दों की सीमा रखी गई है। इसमें कुल 60 निबंधों को चुना जाएगा और प्रत्येक को दो हजार रुपये व सार्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें