फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दो गोशालाओं का किया लोकार्पण 

Sat, 02 Jul 2022 10:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शाहाबाद में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने दो गोशालाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही, निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
जन संपर्क कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनतीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को शाहाबाद स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बता दें कि राज्यमंत्री ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में नसौली गोपाल और बिरुआपुर में निर्मित अस्थायी गोशाला का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गायों की देखरेख करना हम सबका कर्तव्य है। जिन स्थानों पर आवश्यकता है। वहां गोशाला का निर्माण किया जाए। यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि गोशाला के संचालन में छोटी ग्राम पंचायतों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त सहायता दी जाए। इस दौरान बीडीओ बृजेश मिश्रा, श्यामू त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, गोविंद पाठक, शरद सिंह, सर्वेश सिंह, सुधीर सिंह रहे।
पिहानी ब्लॉक कार्यालय से राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने शनिवार को क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व सीसी रोड आदि का लोकार्पण किया। यहां ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी, एडीओ पंचायत तेजराम, नवनीत वाजपेई, दिलीप मिश्रा, मेवाराम, साजिद खां, तुषार वाजपेई, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख शानू त्रिवेदी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें