फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री योगेंद्र ने कसा तंज, बोले- राणा सांगा हमारे आदर्श, सपाई औरंगजेब के समर्थक

Tue, 25 Mar 2025 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता कर विपक्षियों पर तंज कसा। कहा कि सपाई औरंगजेब के समर्थक हैं। 
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर शासन के निर्देश पर तीन दिवसीय विकास उत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। इसमें सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने शहर आए उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा, राणा सांगा हमारे आदर्श हैं और सपाई औरंगजेब के समर्थक। उस आततायी शासक की जो सराहना कर रहे हैं, वे देश को रसातल में ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री ने औरंगजेब के समर्थन के सवाल पर कहा कि राणा सांगा हमारे आदर्श हैं। सपा प्रमुख की ओर से इशारा करते हुए कहा कि वह उन्हें गद्दार कहते हैं और जो अपने सगे भाई का सिर काटकर पिता के सामने पहुंचा, उसका समर्थन करते हैं। जो लोग संविधान की प्रतिलिपि लेकर देशभर में घूमे। उन्होंने 2024 में राजनीतिक ठगी की। वह लोग कहते थे कि अगर तीसरी बार मोदी आए तो संविधान बदल देंगे, आरक्षण समाप्त कर देंगे। मोदी आए, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

भाजपा सरकार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, अंत्योदय से गरीबी कल्याण, स्वास्थ्य उपहार के साथ विरासत और विकास की ओर ही डबल इंजन की सरकार का सार है। अभी तक 222 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। कानून को चुनौती देने में 28085 इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। पहले इन्हीं अपराधियों को तत्कालीन सरकारों का संरक्षण प्राप्त था। कानून व्यवस्था के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास, किसान कल्याण, सांस्कृतिक विकास समेत हर क्षेत्र में देश उन्नति कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का फूटा दर्द, डॉ. काला नहीं उठाते फोन
उच्च शिक्षा मंत्री की वार्ता के दौरान भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने मंत्री से मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजय काला की शिकायत की। उन्होंने मंत्री से कहा कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठाते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि मेरे सामने नंबर मिलाएं। फोन उठते ही मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का फोन क्यों नहीं उठाते हैं। इस पर प्रिंसिपल ने जवाब दिया कि मरीज देखने या ऑपरेशन में होने के कारण नहीं उठा पाता हूं। इस पर मंत्री ने कहा कि कॉलबैक किया करें।

 
विज्ञापन

सभी विभागों के लगे स्टॉल, बताई योजनाओं की खूबियां
प्रभारी मंत्री ने सरसैयाघाट स्थित वेयर हाउस परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के स्टाॅलों को देखा। यहां पर 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, आंगनबाड़ी, पुलिस, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, शिक्षा, श्रीअन्न व जैविक खेती, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिले में बने पुलों, सड़कों व मेट्रो, कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य परियोजनाएं प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें