प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप साही समीक्षा बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
इटावा दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप साही ने डेंगू के बचाव इंतजाम में लापरवाही बरतने पर सीएमओ की क्लास लगाते हुए कहा कि जिले में डेंगू फैला है और तुम सो रहे हो। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप साही ने जिले में डेंगू की जानकारी मांगी।
सीएमओ डॉ. रवींद्र यादव टालमटोल करने करने लगे तो प्रभारी मंत्री ने जिले में डेंगू फैला है और आप सो रहे हो। कैसे पता लगेगा कि जिले में डेंगू फैला है और लोग बीमार हो रहे हैं। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम मेें बहुत लापरवाही की जा रही है। ऐसे कैसे काम चलेगा।