फर्रुखाबाद के कमालगंज रामलीला मैदान के निकट एक बाग में नलकूप की कोठरी के पास खड़े नीम के पेड़ पर गुरुवार को अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहां उसके भाई ने शिनाख्त की।
रामलीला मैदान के निकट हरीश गुप्ता के बाग में शनिवार की सुबह 10.30 बजे नीम के पेड़ पर संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव अंगौछे के फंदे से लटका देखा गया। इस पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह गौर व थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।