फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का अड्डा बना था औद्योगिक विकास विभाग लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगाः महाना

Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ई पोर्टल लॉन्चिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीती सरकार में प्रदेश का औद्योगिक विकास विभाग मुख्यमंत्री के पास था। उनकी व्यस्तता और ध्यान न देने के कारण यह भ्रष्टाचार का विभाग बन गया था। बिना अधिकारियों को ‘समझे’ काम नहीं बनता था। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। यह बात योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के ‘ई-एप्लीकेशन पोर्टल’ लांचिंग के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही पोर्टल की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीएसआईडीसी में भ्रष्टाचार का यह आलम है कि कुछ अधिकारी संस्था से बड़े हो गए हैं। कंसल्टेंट को बिना काम किए करोड़ों के भुगतान किए गए। ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में इंजीनियरों ने लो लैंड में उद्योग लगवा दिए। इन्हीं स्थितियों को बदलने के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री को इस विभाग की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें