फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थानेदार का छह बार फोन मिलाया, नहीं उठा तो पहुंच गईं थाने

Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने थानेदार का छह बार फोन मिलाया। नहीं उठने पर थाने पहुंच गईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
थाने पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता को जमीनी विवाद में पीटने के मामले में कार्रवाई न करने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रविवार को बर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर छह बार फोन किया। थानेदार ने फोन नहीं उठाया तो वह थाने पहुंच गईं। सूचना पाकर एडीसीपी साउथ थाने पहुंचे और गिरफ्तारी का भरोसा दिया। थानेदार की लापरवाही की जांच एसीपी से कराने का बात कह मंत्री को शांत कराया।

विज्ञापन




जरौली निवासी महेश तिवारी ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी का काम करने वाले विकास पाल से प्लॉट खरीदा था। बाद में पता चला कि प्लॉट अनुसूचित जाति के एक शख्स का है तो उसे बेच दिया। रिश्तेदार को न्यायालय से समन प्राप्त हुआ। शिकायत करने पर महेश ने विनोद को फोन किया। विनोद ने अपने गेस्टहाउस बुलाकर साथियों के साथ पीट दिया। महेश अपने बेटे के साथ थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के मुताबिक, उनके पीआरओ ने बर्रा थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर शाम को छह फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। कंट्रोल रूम में सूचना देने के साथ ही उनके पति अनिल शुक्ला वारसी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद खुद थाने पहुंच गईं। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की सुनवाई न करने के मामले के बारे में सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। जांच एसीपी नौबस्ता को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें