आईटीआई पहुंचे कौशल विभाग के राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग केराज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को राजकीय आईटीआई पांडुनगर में निरीक्षण किया। खामियों पर चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, आगे भी निरीक्षण होगा। छात्र-छात्राओं से उन्होंने पूछा कि आज ही पढ़ाई हो रही है या रोज ऐसे होती है। छात्रों ने बताया कि रोज ही ऐसे पढ़ाई होती है।
सुबह करीब 11 बजे आईटीआई पहुंचे राज्यमंत्री ने लैब, वर्कशॉप, कक्षाओं, परीक्षा मूल्यांकन कक्ष आदि जगह निरीक्षण किया। मूल्यांकन कक्ष में महात्मा गांधी की पुरानी तस्वीर में धूल मिली तो उसे दुरुस्त करने को कहा। कहा कि जो ट्रेड पुराने हो चुके हैं, उन्हें बंद करके नए कोर्स शुरू करने की समीक्षा करिए।